ठंडी के मौसम में जरूर खानी चाहिए ये ७ चीजे – Cold Weather

ठंडी के मौसम में जरूर खानी चाहिए ये ७ चीजे
१. खजूर
“खजूर” में विटामिन A होने कारण शरीर के अंग अच्छी तरह से विकसित होते है। खजूर में कार्बोहाइड्रेट और शर्करा भरपूर मात्रा में होने की वजह से इसे पूर्ण आहार भी माना जाता है। खजूर में विटामिन- C भी होता है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढती है। खजूर कफनाशक भी होता है।
२. आंवला
विटामिन-C से भरपूर आंवला आंखों, बालों और त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आंवला, हमारे शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी को दूर करता है। हमारी याददाश्त बढ़ाने में आंवला काफी फायदेमंद होता है। दिन में एक आंवला तो जरूर खाना चाहिए, खास कर बच्चो को।
३. गुड़
“गुड़” एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें आयरन बहुत ज्यादा होता है। गुड़ आयरन का एक प्रमुख स्रोत है। गुड़ खून से खराब टॉक्सिन को दूर कर हमारी स्किन को हैल्दी और अट्रेक्टिव बनाता हैं। गुड़ का गुणधर्म गर्म होने की वजह से जुकाम और खांसी में काफी आराम मिलता है। गुड़ खाने से कमजोरी नष्ट होती है और हमारे शरीर को स्पुर्ती/ऊर्जा मिलती है।
गुड़ से हड्डियां भी मजबूत होती है।
४. गाजर
“गाजर” विटामिन-A, विटामिन-C विटामिन-K, पोटेशियम व आयरन जैसे कई जरूरी पोषक तत्वों युक्त है। उम्र के कारण होने वाली आंखों की समस्या से आराम दिलवाने में बीटा-कैरोटीन लाभदायक होता है जो गाजर में पाया जाता है। गाजर का सेवन हृदय के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है, गाजर खून में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित कर हृदय रोग के जोखिम को कम करता है। गाजर का सेवन आपको कैंसर से बचाने में और पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।
५.बादाम
बादाम में काफी मात्रा में हेल्दी फैट्स एंटीऑक्सिडेंट्स विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं। बादाम में काफी मात्रा में प्रोटीन होता है। प्रोटीन न केवल आपकी एनर्जी को बढ़ाता है बल्कि मस्तिष्क की कोशिकाओं को भी रिपेयर करता है, जिससे किसी भी दिमागी काम या फिर सोचने-समझने की पावर में सुधार होता है। याददाश्त बेहतर होती हैं।
आंखो के नीचे जो काले दाग होते हैं वो भी बादाम पीसकर लगाने से कम होते हैं, बादाम की जगह बादाम का तेल भी इस्तमाल हो सकता है।बादाम वजन कम करने में भी असरकारक है यह आपकी भूख को रोकने और पेट को लंबे समय तक भरे रहने का एहसास दिलाता है। जिससे आपको भूख नहीं लगती और आप कम खाते हैं।
६.नींबू
नींबू स्वाद में खट्टा हो, लेकिन नींबू के फायदे कई हैं। नींबू का उपयोग शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता। नींबू में पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स बढ़ते मोटापे को नियंत्रित कर सकते हैं। शरीर में अतिरिक्त फैट के जमने से रोकने के लिए ये पॉलीफेनॉल्स कारगर माने गए हैं। नींबू को विटामिन-सी का भी अच्छा स्रोत माना गया है और वजन घटाने के लिए विटामिन-सी सबसे खास तत्व माना जाता है। नींबू त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है ये झुर्रियों को कम करने के लिए कारगर हो सकता है। नींबू में मौजूद विटामिन-C से त्वचा चमकीली भी रहती है मुंहासे भी कम होते हैं।
७. मूली
मूली एक बहुत ही उत्तम औषधि है और आप मूली के प्रयोग से कई बीमारियों में लाभ पा सकते है, अनेक रोगों रोक सकते हैं। आंखो के कानों के दाद खाज खुजली के सर्दी जुकाम के रोगों से राहत देती है। कैंसर डाइबिटीज जैसे रोगों को भी मिटा सकती है। मुंहासे भी कम होते हैं। मिली थकान मिटाती है और मोटापा भी दूर करने में मदद रूप है।
Great Article. Thanks