एच. एस.आर.पि. क्या है? HSRP नंबर प्लेट घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करे|

एच. एस.आर.पि. क्या है? HSRP नंबर प्लेट घर बैठे ऑनलाइन अप्लाई करे|
HSRP (High Security Registration Plates)
एच. एस.आर.पि. एक हाइली सिक्योर्ड नंबर प्लेट है, जो सभी प्रकार के वाहनोंमें लगाना जरुरी है| और यदि आप इसे तय समयमे अपने वाहन में नहीं लगवाते है तो यह क़ानूनी दंड के पात्र है| इसलिए यदि आपके पुराने वाहनमे पुरानी नंबर प्लेट लगी है तो उसे बदल कर एच.एस.आर.पि. वाली नयी नंबर प्लेट लगाना जरुरी है|
यह नंबर प्लेट हाइली सिक्योर है, जिससे वाहन चोरी और डुप्लीकेट नंबर प्लेट जैसे गुनाहों को रोकने में मदद मिलेगी| इसकी एक खासियत यह भी है की इस नंबर प्लेट को लगाने के बाद निकलना और कही और यूज़ करना नामुमकिन है| और इससे वाहनों से जुड़े गुनाहों को रोकने में मदद मिलेगी|
जैसे की हम सब जानते है की हमें अपने सभी प्रकार के वाहनों पर नयी HSRP नंबर प्लेट लगाना जरुरी हो गया है| लेकिन कही लोगो को इसका प्रोसेस नहीं पता है और ऐसे में वह एजेंट के पास जा कर ये प्रोसेस करवाते है, लेकिन एजेंट इस काम का 500 से 700 रूपये ले लेता है|
लेकिन यह प्रोसेस आप अपने घर पर बैठ कर मोबाइल या लैपटॉप से ऑनलाइन कर सकते है, और वो भी बड़ी आसानी से|
आइये अब हम जानते है की इसका प्रोसेस कैसे कर सकते है – Step by Step
जरुरी डॉक्युमेंट्स:
ऑनलाइन प्रोसेस करने से पहले आप निचे दिए गए डाक्यूमेंट्स का स्कैन या तो अपने मोबाइल से फोटो ले कर सभी फोटो को एक जगह सेव करले|
१. आर.सी.बुक
२. एड्रेस प्रूफ (आधार कार्ड, वोटर आई.डी. कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट)
३. सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म (यहाँ से डाउनलोड करे : http://hsrpgujarat.com/pdf/self_declaration_form.pdf)
सारे डाक्यूमेंट्स रेडी हो जाने के बाद आपको HSRP की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की वेबसाइट पर जाना होगा, या आप यहाँ दी गयी लिंक पर क्लिक करें :http://hsrpgujarat.com/customers.php
HSRP की वेबसाइट ओपन करने के बाद निचे बताये फोटो जैसा एक फॉर्म पेज खुलेगा| यहाँ आपको अपने व्हीकल और आर.सी.बुक की डिटेल्स भरनी है|
सबसे पहले बॉक्समे आपको जो भी आर.टी.ओ. लोकेशन लागु होता है वह सेलेक्ट करले| उसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर यानि की अपने वाहन का नंबर लिखना है| उसके बाद के बॉक्स में चेसिस नंबर और इंजन नंबर लिखना है, जो की आप अपनी व्हीकल की आर.सी.बुक में देख कर लिख सकते है|
आखरी दो बॉक्स में आपको व्हीकल के मालिक का नाम और मोबाइल नंबर लिखना है|
और सबसे आखिर में हमें अपने डाक्यूमेंट्स जो हमने स्कैन करके रेडी रखे है, वह डाक्यूमेंट्स उपलोड करना है| सभी प्रोसेस पूरी हो जाने के बाद “सबमिट” बटन पर क्लिक करना है|
फॉर्म सबमिट होने के कुछ ही देर में आपको एक अपने मोबाईल पर SMS प्राप्त हो जायेगा, जिसमे आपको एक रिफरेन्स नंबर दिया जायेगा| अब इसके बाद आपको RTO ऑफिस या कोईभी HSRP डीलर के पास जा कर फीस भर देना है| याद रहे की फॉर्म भरते वक्त जो भी डाक्यूमेंट्स अपलोड किये है, उन सभी के एक ज़ेरोक्स और ओरिजिनल साथ जरूर रखे|
इस नंबर प्लेट लगवाने की फीस वाहनों के प्रकार के अनुसार अलग अलग है| फीस की डिटेल्स जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें:http://hsrpgujarat.com/hsrp-price-list.php
फीस जमा हो जाये उसके कुछ दिनों में आपको नंबर प्लेट लगवाने का एक और SMS प्राप्त होगा, यह मैसेज मिलने के बाद आपको एक बार फिर से अपना वाहन ले कर RTO ऑफिस जाना है और वहां आपके वाहन की नयी नंबर प्लेट लगा दी जाएगी, जिसका आपको कोई एक्स्ट्रा चार्ज देना नहीं है|
यह नंबर प्लेट पांच साल की गारंटी के साथ आती है, यानि नंबर प्लेट लगाने के पांच साल तक अगर कुछ नुक्सान होता है तो शर्तों के अनुसार इसे फ्री में रेप्लस किया जायेगा|
HSRP, High Security Registration Plate, RTO, vehicle number plate, hsrp online, hsrp online apply, hsrp charges, हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट, एच.एस.आर.पि.
दोस्तों इस पोस्ट को जितना हो सके उतना ज्यादा शेयर करे ताकि ज्यादातर लोग अपने वाहनोंमें यह HSRP नंबर प्लेट लगवा सकें और दंड देने से बच सके|
इसकी aakhri date 30 अप्रैल hai ….. hsrp-deadline-extended-to-april-30